जमीनी विवाद में जमकर हुई गोलीबारी, तीन महिला बुरी तरह से हुई घायल

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। औरंगाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ जमीनी विवाद में जमकर हुई गोलीबारी हुई है. जिसमे तीन महिला बुरी तरह से घायल हो गई है. बताया जा रहा है कि घटना गोह थाना क्षेत्र के मुड़वा गाँव की है।

आपको बता दूँ की औरंगाबाद के गोह थाना क्षेत्र के मुड़वा गांव में उस सनसनी फैल गई जब जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में भीष्म गोलीबारी हुई जिसमे तीन महिला बुरी तरह से घायल हो गई है। जिसमे दो को हालत गंभीर बताई जारही है। जिसे बेहतर इलाज हेतु गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

घायलों में प्रियंका कुमारी उम्र लगभग 30 वर्ष पति नौलेश कुमार, ममता देवी 50 वर्ष पति पिंटू कुमार, कुमकुम देवी उम्र 35 वर्ष पति भूषण शर्मा शामिल है। घटना के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। नागेन्द्र शर्मा से कई वर्षो से भुमि विवाद चलते आ रहा था। घटना आज सुबह करीब 10:00 बजे दोनो तरफ से कहा सुनी हुई इतने में नागेन्द्र शर्मा ने घर से बन्दूक निकालकर तीन से चार फायरिंग की जिसमे तीन महिला को गोली जाकर लगी है. जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद गोह में लाया गया. जहाँ दो हालत गंभीर देखते हुए गया रेफर कर दिया है।

मौके पर सर्कल इंसपेक्टर पवन कुमार, गोह थाना पुलिस की टीम उपहारा थाना पुलिस की टीम घटना स्थल पर जाकर जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नही कराया गया है।

Share This Article