नालंदा के कई प्रखंडों में बाढ़ जैसे हालात, विधायक डॉ जितेंद्र ने प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण

NEWSPR डेस्क। हर साल नालंदा जिले में बाढ़ जैसी त्रासदी का दंश आम लोगों से लेकर किसानों तक झेलना पड़ता है। पिछले दिनों लगातार हुई झमाझम बारिश के बाद पानी का असर नालंदा जिले में दिख रहा है, तभी तो नालंदा जिले के अस्थावां कतरीसराय बिंद और रहुई प्रखंड में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। बाढ़ से उत्पन्न स्थिति की जानकारी मिलते ही अस्थावां विधायक डॉ जितेंद्र ने अपने विधानसभा क्षेत्र के जाना,पटोरिया कतरीसराय, दरवेशपुरा,समेत कई इलाकों का औचक निरीक्षण कर बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन किया।

वहीं निरीक्षण के दौरान अस्थावां विधायक ने कहा कि सकरी,जिराइन,कुम्भरी,सोइवा,गोइठवा नदी समेत जितनी भी नदिया है वह अस्थावां से होकर ही गुजरती है। जितनी भी नदियां हैं सभी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। इन नदियों में अचानक आयी उफान के कारण अस्थावां प्रखंड के कई इलाकों में खाड़ (गड्ढे)भी हो चुका है. जिससे किसानों की लहलहाती फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं। इसे कारण किसानों को काफी क्षति हुई है। हम लोग लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र इलाकों का दौरा कर रहे हैं।

विधायक ने कहा कि हम लोग बाढ़ प्रभावित इलाकों में घूमकर क्षति की मुआयना कर समीक्षा कर रहे हैं। अधिकारियों को भी दिशा-निर्देश भी जारी किया गया है, कि वह बाढ़ प्रभावित इलाकों का पर पैनी नजर रखें। इस बाढ़ से जितने भी तटबंध टूटे हैं, जहां तहां गड्ढे हुए हैं उसे अविलंब भरने का काम किया जाए।जिससे किसान भाई और ग्रामीणों को किसी तरह की दिक्कत ना हो इसीलिए लगातार उनसे मिलने का काम कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि इस चुनौतियों का सामना बहुत ही मजबूती से कर रहे हैं।

bihar newsflood in biharnalanda floodNews pr live