नहीं रहे राजस्थान के पूर्व सीएम पहाड़िया, पीएम मोदी ने जताया दुख

NEWSPR डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर वीरवार को शोक जताया। उन्होंने कहा कि अपने लंबे राजनीतिक एवं प्रशासनिक करियर में सामाजिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया।

मोदी ने ट्वीट किया, कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया जी के निधन से दुखी हूं। अपने लंबे राजनीतिक एवं प्रशासनिक करियर में उन्होंने सामाजिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।”

कोरोना वायरस से संक्रमित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का बुधवार को निधन हो गया था। वह 89 वर्ष के थे। पहाड़िया 1980-81 में राजस्थान के मुख्यमंत्री थे। हरियाणा और बिहार के राज्यपाल के तौर पर भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी।

DEATHEXCMMAUTNARENDRAMODIRAJENDRAPAHARIYA