NEWSPR डेस्क। उड़ीसा से एक लड़की अपने प्यार को पाने बिहार आ गई। युवती का नाम पूजा है जो ओडिशा के अभयचंदपुर थाना के जगतसिंहपुर की रहने वाली है। उसकी मुलाकात तमिलनाडु में बांका के रहने वाले चंदन कुमार से हुई। जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती, प्यार और फिर इकरार हुआ। जोड़े ने एक साथ जीने मरने की कसमें खाई। पर प्रेमी ने शादी की बात पर उसके साथ बेवफाई कर दी और लड़की को छोड़कर भाग खड़ा हुआ।
प्रेमिका भी हार नहीं मानी। वह अपने प्रेमी चंदन को ढूंढ़ते-ढूंढ़ते बिहार के बांका आ गई। जिसके बाद वह कटोरिया थाना पहुंची और अपने प्रेमी से मिलाने कि गुहार पुलिस से लगाने लगी। जिसके बाद पुलिस ने युवक का पता लगया और बांका पुलिस की सहयोग से उसे पकड़ा। जिसके बाद इनकी प्रेम कहानी की बात सामने आई। इस बीच प्रेमिका के बांका पहुंचने की सूचना पर युवक घर से भागने की कोशिश की लेकिन तब तक प्रेम प्रसंग का मामला सुर्खियों में आ चुका था।
जिसके बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय पुलिस ने मिलकर दोनों को मिलवाया और थाना में शादी करवाई। पहले युवक-युवती का कोर्ट में रजिस्टर्ड शादी होने के बाद थाना परिसर स्थित मंदिर में दोनो परिवार और पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ता की मौजूदगी में बिना दहेज कि शादी हुई। इस पुनीत कार्य को करने वालों में ककवारा पंचायत के मुखिया पति सुनील यादव, दिलीप झा और बांका थनाध्यक्ष शंभु यादव की सहभागिता रही।