गर्लफ्रेंड-बायफ्रेंड ने पुल से लगाई छलांग, दोनों की हालत नाजुक, जाँच में जुटी पुलिस

NEWSPR डेस्क। बिहार की राजधानी में शनिवार की दोपहर बड़ी घटना हुई। पटना के दानापुर-रूपसपुर के पाटलिपथ एलिवेटेड पुल से नाबालिग लड़का और लड़की ने छलांग लगा दी। दोनों प्रेमी-प्रेमिका बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती करया गया, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

दोनों पटना के फुलवारी शरीफ के रहने वाले बताया जा रहे हैं। सूचना मिलने पर रूपसपुर थाने की पुलिस मामले की छानबीन करने पहुंच गई है। दोनों के स्वजनों से संपर्क किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दानापुर-रूपसपुर के पाटलिपथ एलिवेटेड पुल पर फुलवारी शरीफ का रहने वाला लड़का और लड़की पहुंचे। दोनों आपस में बात कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने पुल से नीचे छलांग लगा दी।

भीड़-भाड़ वाला इलाका होने के कारण अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्जी कराया गया। काफी ऊपर से गिरने के कारण उनके शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना की जानकारी होने पर रूपसपुर थाने की पुलिस पहुंची है और मामले की जाँच कर रही है.

पटना से विक्रांत की रिपोर्ट…

ATALPAT PATNAGirlfriend-boyfriend jumped off the bridgepatna newsPATNA SUCIDERUPASPUR NEWSRUPASPUR THANA