मोतिहारी ब्रेकिंग: जेल में कैदियों के लिए गांजा ले जा रहा था होमगार्ड जवान, सेंट्रल जेल के गेट पर पकड़ाया, उपाधीक्षक के रिपोर्ट पर FIR दर्ज

NEWSPR डेस्क। मोतिहारी से क बड़ी खबर आ रही जहां कैदियों को गांजा पहुंचाते होमगार्ड के जवान को गिरफ्तार किया गया है। होमगार्ड जवान को सेंट्रल जेल के गेट पर गिरफ्तार किया गया। वहीं गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से 10 पुड़िया गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद उन पर कार्रवाई करते हुए उपाधीक्षक के रिपोर्ट पर FIR दर्ज की गई है।

बता दें कि मोतिहारी नगर थाना में होमगार्ड जवान पर यह एफआईआर दर्ज हुई है। जब होमगार्ड जेल के अंदर कैदियों को गांजा देने जा रहा था। उसी दौरान उसे पकड़ लिया गया।

मोतिहारी से धर्मेंद्र की रिपोर्ट

arrestBIHARHOMEGUARD JAWANMOTIHARINewspr live