गर्लफ्रेंड ने छोड़ा तो बिहार से राजस्थान जाकर मारी गो’ली, प्रेमिका की शादी पर बोला था- लौट आओ नहीं तो मा’र देंगे

NEWSPR डेस्क। बिहार के औरंगाबाद की रहने वाली नेहा कुमारी की उदयपुर में हत्या कर दी गई। ये हत्या उसके एक्स-बॉयफ्रेंड ने की। वह कई दिनों से नेहा की शादी को लेकर काफी गुस्से में था। ऐसे में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे महिला अपने फ्लैट में बच्ची के साथ अकेली थी। तभी वह फ्लैट में घुसा और नेहा की गोली मारकर हत्या कर दी। नेहा मूलत: बिहार के औरंगाबाद की रहने वाली है। वह फिलहाल उदयपुर के सुंदरवास इलाके के शिवज्योति अपार्टमेंट में अपने पति और 9 महीने की बच्ची के साथ रहती थी। बुधवार को महिला फ्लैट में अपनी बच्ची के साथ अकेली थी। इसी दौरान दो बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस को मृतक के पति चंदन सिंह ने बताया कि करीब 3 साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के करीब 1 साल पहले नेहा की शक्ति सिंह नाम के युवक से सगाई की बात चली थी। नेहा और शक्ति सिंह दोनों एक-दूसरे से फोन पर काफी बात करते थे। शक्ति नेहा को बहुत ज्यादा पसंद भी करता था। नेहा के घरवालों के सहमत नहीं होने पर दोनों की शादी नहीं हो सकी। इसके बाद से नेहा ने शक्ति सिंह से दूरी बना ली। शक्ति सिंह लगातार नेहा को फोन कर धमकाता रहता था। कई बार नंबर बदलने के बावजूद वो शादी करने पर जान से मारने की धमकी देता था। इसे सामान्य समझकर नेहा के परिजनों ने उसकी दूसरी जगह शादी करवा दी।

मृतक महिला के पति चंदन सिंह ने बताया कि करीब 3 साल पहले शादी के दौरान उसे शक्ति सिंह से सगाई और पूरे विवाद का पता लगा। इसके बाद शक्ति ने मुझे भी जान से मारने की धमकी दी थी। चंदन ने बताया कि शक्ति ने कई बार कहा था कि नेहा को छोड़ देना वरना दोनों में से एक को जान से हाथ धोना पड़ेगा। इसी बीच करीब 1 साल पहले दोनों उदयपुर आकर रहने लगे। उदयपुर में ही नेहा ने बेटी को जन्म दिया।

चंदन सिंह ने बताया कि कुछ महीनों पहले शक्ति ने फिर कॉल कर जान से मारने की धमकी दी थी। मगर नेहा और मैं उसे गंभीरता से नहीं ले रहे थे। नेहा उसे शादी होने और एक बेटी की मां होने की बात कहकर अब भूल जाने की बात कहती थी। चंदन ने बताया कि शक्ति सिंह को बार-बार समझाने के बाद भी वो मानता नहीं था। नेहा पर दबाव बनाता था कि पति और बेटी को छोड़ दे।

चंदन ने बताया कि वह शक्ति को शक्ल से नहीं जानता है। बुधवार को मर्डर के बाद जब CCTV फुटेज चेक किए तो उसके शक्ति होने का डाउट हुआ। इस पर अलग-अलग जगहों पर शक्ति के फोटो चेक किए तो उसी हुलिए, हेयर स्टाइल और रंग-ढंग का युवक नजर आया। चंदन ने बताया कि सगाई नहीं करने से नाराज शक्ति ने ही नेहा को मौत के घाट उतारा।

वहीं अंतिम संस्कार के बाद मृतका का पति अपनी मासूम बेटी को लेकर बिहार के औरंगाबाद रवाना हो गया। पुलिस इस पूरे मामले पर अब शक्ति सिंह के एंगल पर जांच करते हुए उसकी तलाश कर रही है। चंदन सिंह हाथीपोल क्षेत्र में एक मॉल में केमिकल कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर काम करता था। हालांकि पुलिस हर बिंदु पर जाँच कर रही है.

AURANGABAD CRIMEAURANGABAD MURDERaurangabad newsAURANGABAD POLICEBIHAR CRIMEBIHAR MURDERBIHAR POLICECRIMELOVE AFFAIRSMAUT