NEWSPR डेस्क। खबर है बिहार के बेगूसराय से जहां इस वक्त गोलीबारी की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मंगलवार को सरेशाम दो बाइक पर सवार लगभग आधा दर्जन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो व्यक्ति को गोली मार दी है। गोली लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे इलाज के लिए निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव की है। घायल की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी डीह निवासी स्व दिग्विजय प्रसाद सिंह का लगभग 35 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार एवं स्व रामबदन प्रसाद सिंह का लगभग 50 वर्षीय पुत्र रंजीत प्रसाद सिंह के रूप में बताया जा रहा है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अपने डेरा पर से दोनो पीड़ित घर आ रहे थे तभी बाइक सवार लगभग आधा दर्जन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी । इस दौरान दो लोगों को गोली लगी है, जिसमे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां दोनों का इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।
रिपोर्ट- मो. मुमताज