बौद्ध धर्म मे बौद्ध भिक्षुओं को भोजन कराने पर मिलती है लम्बी उम्र व शांति—भिक्षु आर्यपाल

NEWSPR डेस्क। गया जिला के बोधगया में 100 फीट बुद्ध की शयन मुद्रा के रूप में विख्यात बुद्धा इंटरनेशनल वेलफेयर मिसन ट्रस्ट में बौद्ध लामाओं व बौद्ध भिक्षुकों को बौद्ध अनुयायियों(श्रद्धालुओं) ने भोजन दान किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष कैंडल जलाकर किया गया। उसके बाद भगवान बुद्ध के समक्ष बंगाल के रुद्रनिल बरुआ, कनाडा के थिन पूक, डिउ खानाह, सिंगापुर के एंग सुन ईम के लम्बी उम्र के लिए प्रार्थना किया गया।

साथ ही भगवान बुद्ध के समझ सूत्र पाठ व मंगलकामना के साथ विश्व शांति के कामना की गई। इस मौके पर मिशन के फाउंडर सेक्रेटरी आर्यपाल भिक्षु ने बताया कि रुद्रनिल बरुओ का आज जन्मदिन है। जिसको लेकर उनके माता-पिता द्वारा बौद्ध भिक्षुओं व बौद्ध लामाओं को भोजन कराया गया। उन्होंने बताया कि बौद्ध मान्यता के अनुसार बौद्ध भिक्षुओं को भोजन कराने पर लंबी उम्र मिलती है।

साथ ही उनके द्वारा किये गए प्रार्थना से लोगों में शांति व उन्नती मिलती है। जिसको लेकर आज भोजन दान किया गया है। उन्होंने बताया कि बुद्धा इंटरनेशनल वेलफेयर मिशन ट्रस्ट में बनाया गया बुद्ध भगवान के सयन मुद्रा में बने एक सौ फीट विशाल मूर्ति का उद्घाटन 03 दिसंबर 2023 दिन रविवार को किया जाएगा। जिसमें अनेक देश से बौद्ध श्रद्धालु सहित देश के विभिन्न राज्यों से भी बौद्ध श्रद्धालु बोधगया पहुंचेंगे।

by feeding Buddhist monksIn Buddhismthey get long life and peace---Monk Aryapal