खगड़िया में बाढ़ का पानी लोगों के घरों में पहुंचा, लोग सरकार से सहायता की मांग कर रहे

 NEWSPRडेस्क | बिहार के खगड़िया में बाढ़ का पानी घर तक पहुँच गया है| इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा| लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा| इसके कारण गाँव घरों में नदियों का जल प्रवेश कर गया है| दो-तीन सप्ताह होने के बावजूद भी गरीब व मजबूर लोगों को स्थानीय नेतागण और बिहार सरकार के द्वारा कोई सहायता नहीं मिली है| और इस कारण लोग काफी असंतुष्टि और समस्याओं को झेलते नजर आ रहें हैं| बाढ़ में फंसे लोगों के आनुसार नौका व्यवस्था, राशन ब्यवस्था और मेडिकल सुविधा तक भी नहीं मिली है| इस कारण बाढ़ पीड़ित लोग सरकार से निराश हैं,और सहायता की मांग कर रहे हैं|

BADHNEWSflood in biharKHAGARIYA