मोतिहारी में डीएम शिर्षत कपिल अशोक ने जलजमाव वाले क्षेत्रों का किया दौरा, फसल क्षति से नुकसान का लिया जायजा

NEWSPR डेस्क। पूर्वी चंपारण में पिछले 5 दिनों की बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है. कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात हो गये थे। जलजमाव से फसल बर्वाद हो गये। किसानों को उनके क्षति का मुआवजा मिले इसके लिये जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। मोतिहारी के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक खुद जलजमाव वाले इलाकों का भ्रमण किया, और फसल की क्षति का जायजा लिया। इस दौरान वो कई इलाकों में घुमे। उन्होंने बंजरिया प्रखंड के सेमरा पंचायत, सुगौली प्रखंड के फुलवरिया एवं सुकलपाकड़ पंचायत का दौरा किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने फसल क्षति का जायजा लिया एवं संबंधित पदाधिकारी को 2 दिनों के अंदर फसल क्षति का आंकलन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

bihar floodbihar newsflood in motiharimotihari newsNews pr live