रंगबाज प्रिंसिपल महिला नर्स से मांग रहा किस,कहा-बस किस करूंगा..करने दो, गंदी बातों का ऑडियो और वीडियो VIRAL

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार के जमुई के रहने वाले एक प्रिंसिपल जो कि रांची के डीएवी कपिलदेव स्कूल में प्रिंसिपल हैं। उनका एक वीडियो और ऑडियो वायरल हो रहा। जिसमें उनकी गंदी बातों की करतूत सामने आई है। प्रसिंपल साहब भारी रंगबाज हैं। वह महिला नर्स को बीपी चेक करने के बहाने बुलाकर बीते दो साल से शोषण कर रहे। उनका एक ऑडियो वायरल हो रहा। जिसमें वह कह रहे कि हमको किस चाहिए..बाकी कुछ नहीं करेंगे। महिला मना कर रही। प्रिंसिपल हवस भरी आवाज में बोल रहा कि हम आ रहे..हमको किस चाहिए।

जानकारी के मुताबिक महिला नर्सिंग स्टाफ है। जिससे बीपी चेक करने के बहाने अपने चैंबर में बुलाकर किस प्रिंसिपल किस मांगता था। महिला ने दो साल के हैरेसमेंट के बाद प्रिंसिपल पर एफआईआर दर्ज कराई है। ऑडियो और वीडियो महिला ने ही रिकॉर्ड किया है। एफआईआर में महिला ने कहा है कि प्रिंसिपल उसे अश्लील वीडियो वॉट्सएप पर भेजता है। चैंबर में बुलाकर अश्लील हरकत करता है।

इसके अलावा भी दो साल से महिला को काफी परेशान कर रहा था। प्रिंसिपल व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो भी भेजता था। कई बार उन्होंने न्यूड वीडियो कॉल करने के लिए दबाव बनाया पर पीड़िता ने कभी उसकी बात नहीं मानी। बता दें कि यह प्रिंसिपल रांची के कडरू इलाके के प्रतिष्ठित डीएवी कपिलदेव स्कूल में कार्यरत है। इनका नाम मनोज कुमार सिन्हा है। महिला नर्स ने तंग आकर 24 मई को FIR दर्ज की है। महिला ने कहा कि उसने एक दिन प्रिंसिपल जबरन उसके कमरे में चला आया। उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। उसका वीडियो भी उसके पास है। उसने स्कूल के अन्य शिक्षकों से भी ये बात शेयर की लेकिन तब तक लॉक डाउन हो गया और स्कूल बंद हो गया।

बता दें कि मनोज सिन्हा झारखंड जोन एफ का सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी है। इस जोन में रांची, जमशेदपुर और खूंटी जिले के 10 महत्वपूर्ण डीएवी स्कूल आते हैं। सिन्हा को तीन दशक का शिक्षण का अनुभव है। मूल रूप से बिहार के जमुई जिले का रहने वाले सिन्हा ने 1992 में डीएवी में टीचर के रूप में जॉइन किया था। 3 जनवरी, 2018 को सिन्हा ने डीएवी कपिलदेव कडरू के प्रिंसिपल का पदभार ग्रहण किया था।

Share This Article