अररिया में प्रिंट मीडिया के पत्रकार को मारी गोली, पत्रकार बलराम विश्वास गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती, पुलिस बोली-आपसी विवाद में मारी गोली

NEWSPR डेस्क। अररिया रानीगंज में एक अखबार के पत्रकार बलराम विश्वास को गोली मार दी गई है। जानकारी के अनुसार पत्रकार को गितवास के पास गोली मारी है। गोली की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और गोली मारने वाले की भी जबरदस्त पिटाई कर दी। जिससे उसकी भी हालत गंभीर हो गई।

बता दें कि गोली मारने वाला सुमन वर्णमाल बेतौना रानीगंज का रहने वाला है, उसके पास से पिस्टल भी बरामद हुआ है। अररिया एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इनका आपसी विवाद था। उसी को लेकर इन को गोली मार दी गई, बलराम विश्वास को गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं मारने वाले की भी हालत गंभीर हैं।

अररिया से रविराज की रिपोर्ट

ARARIABIHARCRIMEJOURNALISTNewspr live