Kalyan Singh Last Rites: बयासी घाट पर आज किया जाएगा अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार बुलंदशहर जनपद के नरौरा में गंगा तट पर बयासी घाट पर आज किया जाएगा|

NEWSPR डेस्क| उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आज बुलंदशहर जनपद के नरौरा में गंगा तट पर बयासी घाट पर किया जाएगा| उनका पार्थिव शरीर अलीगढ़ के अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम से अतरौली के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पहुंच चुका है| अंतिम यात्रा तैयारियां जोरों पर चल रही हैं|

अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यानाथ, उत्तराखंड के सीएम सहित कई कैबिनेट मंत्रियों के आने की भी संभावना है| वीवीआईपी अतिथि के लिए नरौरा में चार हेलीपैड बनाये गए हैं|

#lastrites#narendramodiAMITSAHKALYANSINGHUPCM