कोरोना की चपेट में आए करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर, अस्पताल में हुए भर्ती

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। देश में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। महाराष्ट्र और दिल्ली में रोजाना कोरोना के मामले नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। वहीं बॉलीवुड से लगातार सेलेब्स की कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें आ रही हैं। बीते कुछ हफ्तों में कई बड़े – बड़े सेलेब्स इस जानलेवा वायरस के चपेट में आ चुके हैं। करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर भी अब इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। 74 साल के रणधीर कोरोनावायरस की चपेट में आ गए हैं।

रणधीर को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रणधीर के कोविड संक्रमित होने और अस्पताल में भर्ती होने से कपूर परिवार के साथ साथ उनके फैन्स भी दुखी हैं। बता दें कि अभिनेता राजकपूर की पांच संतानों में से तीन का निधन बीते डेढ़ साल में ही हो चुका है।

रणधीर के भाई ऋषि कपूर का निधन पिछले ही साल 30 अप्रैल 2020 को हो गया था। वहीं 9 फरवरी 2021 को हार्ट अटैक से छोटे भाई राजीव ने भी दुनिया छोड़ दी थी। इसके अलावा बहन ऋतु नंदा भी 14 जनवरी 2020 को अलविदा कह गईं थी।

 

Share This Article