सांसद ललन सिंह ने तेजस्वी पर कसा तंज, कहा- एमएलसी के सभी सीटों पर जीतने का देख रहे हैं सपना

NEWSPR डेस्क। जनता दल(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने एमएलसी प्रत्याशी के चुनावी सभा में कहा कि राजद के कर्ता-धर्ता तेजस्वी यादव सनक गए हैं। उनके द्वारा एमएलसी के सभी सीटों पर कब्जा करने की बात हास्यास्पद है।

बता दें कि ललन सिंह बाढ़ के सवेरा हॉल में पटना स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन चुनाव के एनडीए समर्थित उम्मीदवार वाल्मीकि सिंह के पक्ष में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में विकास पूरी गति से चल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रहा है। पंचायत राज से लेकर विधि-व्यवस्था तक की स्थिति काफी बेहतर हो चुकी है। इस मौके पर भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ज्ञानू ने कहा है कि कार्यकर्ता एकजुट होकर एनडीए प्रत्याशी का समर्थन करें। मौके पर एनडीए प्रत्याशी वाल्मीकि सिंह के अलावा सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, एमएलसी नीरज कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर सियाराम सिंह, पूर्व विधायक रणविजय सिंह, इरशाद उल्लाह, अशोक चंद्रवंशी, सुभाष रंजन रमन मुखिया मनोज राम मौजूद रहे।

बाढ़ से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

 

badhBIHARBIHARNEWSnewsprlive