लोजपा का भाजपा पर बड़ा आरोप, कहा-भाजपा ने चुराया उनकी जन आशीर्वाद यात्रा का नाम

लोजपा ने भाजपा पार्टी को चोर बताते हुए यह आरोप लगाया है कि भाजपा ने उनकी जन आशीर्वाद यात्रा का नाम चुरा लिया है।

NEWSPR डेस्क । चिराग पासवान की पार्टी लोजपा ने भाजपा पर आक्रमक बयान दिया है। लोजपा ने भाजपा पार्टी को चोर बताते हुए यह आरोप लगाया है कि भाजपा ने उनकी जन आशीर्वाद यात्रा का नाम चुरा लिया है। लोजपा का कहना है कि इसके जरिए बिहार में चिराग पासवान का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। बिहार की जनता को चीराग पासवान के रूप में तीसरा विकल्प मिला है। उनके मुताबिक पासवान से लेकर दलित महादलित तो चिराग पासवान को पसंद करते ही हैं लेकिन अब फॉरवर्ड जातियों के लोग भी उन्हें बेहद पसंद करने लगे हैं और उनसे जुड़ने लगे हैं’।

भाजपा पर यह आरोप लगाते हुए लोजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश रोशन ने कहा कि भाजपा ने फॉरवर्ड जातियों के लोगों के साथ केवल छल किया है। अपनी राजनीतिक मंशा को लेकर उनका इस्तेमाल किया है और यही कारण है कि वो वो अब उनसे दूरी बनाने लगे हैं। भाजपा अब फिर से इन पर डोरे डालने में लगी है। इसी कारणवश चिराग की ‘आशीर्वाद यात्रा’ के बदले बिहार बीजेपी ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ 19 अगस्त से शुरू कर रही है। इसकी कमान केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को सौंपी गई है। बता दें कि राकेश पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव में राघोपुर सीट से राजद नेता और लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव के खिलाफ लोजपा के उम्मीदवार भी रह चुके हैं।

5 जुलाई को बिहार में शुरू हुई थी आशीर्वाद यात्रा

चिराग पासवान की आशीर्वाद यात्रा बीते माह 5 जुलाई से बिहार में शुरू हुई थी। यह यात्रा 6 चरणों में पूरी कू गी थी।इसकी शुरुआत के लिए चिराग ने अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान के संसदीय क्षेत्र रहे हाजीपुर को चुना था।
पिछले डेढ़ महीने में वो आशीर्वाद यात्रा के 6 चरणों को पूरा कर चुके हैं। अब कई जिलों में जनता के बीच जा चुके हैं। प्रवक्ता राकेश का मानना है कि बीते माह हुए आशीर्वाद यात्रा में काफी कुछ बदला है। बिहार के लोग चीराग पासवान को काफी पसंद करने लगे हैं। चीराग पासवान के रूप मे बिहार की जनता को तीसरा विकल्प मिला है।

वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह का कहना है कि भाजपा ने कोई पहली बार यात्रा तो नहीं निकाली है। यह उनका रूटीन वर्क है। जहां तक जन आशीर्वाद यात्रा की बात है तो यह भाजपा के उन्हीं नेताओं को निकालना है, जो पहली बार केंद्र में मंत्री बने हैं या जिनका राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री में प्रमोशन हुआ है। सरकार का काम शुरू करने से पहले उन्हें जनता का आशीर्वाद लेना है। भाजपा जाति के आधार पर समाज को तोड़कर काम नहीं करती है बल्की सबको जोड़ती है।

bihar newsBJPBJP BiharCHIRAG PASWANCHIRAG PASWAN ASHIRWAD YATRAPOLITICAL NEWS