बिहार: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजन लगा रहे हत्या का आरोप, एक महीने पहले कमरे में लटकी मिली थी युवक की पत्नी की लाश

NEWSPR डेस्क। सिवान में एक युवक की पेड़ से लटकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने पांच लोगों द्वारा युवक की हत्या कर पेड़ से लटकाए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना मुख्य पथ पर दारौंदा थाना क्षेत्र के धनौती हनुमान मंदिर के पास की है। बता दें कि बीते महीने ही पत्नी ने भी घर के अंदर आत्महत्या की थी।

ठीक वैसे ही एक महीने बाद उसके पति की लाश मिली। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही लोगों में सनसनी फैल गई। लोगों ने तत्‍काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा तो मृतक की जेब से आधार कार्ड बरामद किया गया। इसके आधार पर शव की पहचान अरंडा गांव निवासी राम आशीष साह के पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई।

शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम में भेजा गया। युवक की उम्र करीब 25-30 बताई जा रही युवक के स्वजनों का कहना है कि पांच की संख्या में बदमाशों ने राजा का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को पेड़ से लटका दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने कहा कि छानबीन के बाद ही मामले का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा। पुलिस छानबीन में जुट गई है।

BIHARCRIMENewspr liveSIWAN