नालंदा में कई नदियां उफान पर, बाढ़ से हलकान हुए जिले के लोग, सीएम नीतीश कुमार ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

NEWSPR डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लाव लश्कर के साथ नालंदा जिले पहुंचे। जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा के अलावे प्रमंडलीय आयुक्त संजय अग्रवाल अस्थावां के जदयू विधायक डॉ जितेंद्र कुमार सांसद कौशल कुमार मौजूद थे। औचक निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अस्थावां विधानसभा क्षेत्र इलाके के बिंद, सारे, कतरीसराय पटोरिया जैसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

औचक निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर पटोरिया गांव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि जैसे ही बाढ़ जैसी स्थिति का जानकारी प्राप्त हुआ हम तुरंत दल बल के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों के निरीक्षक निकल पड़े और हम घूम घूम कर इन इलाकों का निरीक्षण भी कर रहे हैं और निरीक्षण के दौरान हुए क्षति का आकलन किया जा रहा है। आगे इस तरह की भयावह स्थिति उत्पन्न ना हो इसके लिए जो भी जरूरत है उसे पूरा किया जाएगा। इस बाढ़ के कारण जहां जहां तट बंध टूटे हैं इसके अलावा जो भी नुकसान हुआ है उससे भी ठीक किया जाएगा।

bihar newschief minister of biharhindi newsNALANDA NEWSNews pr live