शहीद जवान जय किशोर सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाब, आंखों में दिखा गम और गुस्सा

भारत चीनी विवाद में हुई हिंसक झड़प में शहीद जवान जय किशोर सिंह को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के पिता ने अपने पुत्र की मुखग्नि दी। जिले सभी अधिकारियों के साथ हजारों लोग  मौजदू रहे। बता दें कि 16 जून को लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ हुए झड़प में शहीद हुए वैशाली जिले के जंदाहा चकफतेह गांव के वीर सपूत जय किशोर सिंह का शव गुरुवार को उनके पैतृक आवास लाया गया। जंहा उनके परिजन सहित पूरे गांव के लोगों ने अपने वीर जवान की अंतिम दर्शन किया। जिसके बाद उनके अंतिम संस्कार के लिए महनार के हसनपुर तिनमुहानी घांट पर के लाया गया। इस दौरान शव के साथ हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम शव यात्रा में शामिल हुआ। वहीं हजारों की संख्या में रास्ते में खड़े लोगों ने अपने वीर बेटे शहीद जय किशोर सिंह अमर रहे और भारत माता की जयकारे के नारे लगाए।

ये भी पढ़ें- मांझी ने कहा, चाइनीज कंपनियों का होना चाहिए बहिष्कार

शहीद जवान के प्रति लोगों का जुनून इस कदर था कि शहीद के सम्मान में सड़को पर भींड़ ही भीड़ दिखी, हर किसी के हाथ में तिरंगा, दिल में देशभक्ति और जुबान पर शहीद के नाम का जयकारा था। घाट पर लोगों की भीड़ ऐसी थी की कुछ लोगों को खड़ा होने के लिए गंगा में उतरना पड़ा। जिसके बाद शहीद जय किशोर सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ महनार प्रखंड के हसनपुर तीनमूहानी गंगा नदी घाट पर किया गया। इस दौरान अपने वीर सपूत पुत्र जय किशोर सिंह की मुखग्नि उनके पिता राजकपूर सिंह ने दिया। गंगा घाट पर प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार के सारे इंतजाम किए गए थे।

ये भी पढ़ें- बड़ी खबर, पटना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

अंतिम संस्कार से पहले बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री जिला के प्रभारी मंत्री नंदकिशोर यादव, बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री विनोद सिन्हा, हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह, महनार के विधायक उमेश सिंह कुशवाहा, वैशाली डीएम उदिता सिंह, एसपी गौरव मंगला, पूर्व विधायक डॉ अच्युतानंद सिंह, पूर्व सासंद रामाकिशोर सिंह उर्फ रामा सिंह, सांसद प्रतिनिधि अवधेश सिंह, लोजपा नेता प्रमोद सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर वीर जवान जय किशोर सिंह को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा दानापुर रेजिमेंटल एरिया के ब्रिगेडियर प्रवीण कुमार, मेजर जनरल एम इन्द्रवालन ने सेना की ओर से वीर जवान को श्रद्धांजलि दी, साथ ही एनसीसी कैडेटों ने भी शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी। गंगा घाट पर शहीद के पिता राजकपुर सिंह ने अपने पुत्र को फूल मालाओं के साथ अंतिम विदाई दी।

#VAISHALIbiohar newsMasses flared up to give last farewell to martyr jawan Jai Kishore Singhpatna newsvaishali news