MLC तनवीर अख्तर के निधन पर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने जताया शोक

NEWSPR DESK– बिहार में कोरोना संक्रमण की वजह से जदयू नेता और विधान परिषद के सदस्य तनवीर अख्तर का निधन हो गया है। वो विधानसभा कोटे से 2016 में एमएलसी बने थे और उनका कार्यकाल जुलाई 2022 तक था। पर शनिवार को वो कोरोना से जंग हार गए। कुछ दिनों पहले ही लक्षण नजर आने के बाद उन्हें पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद तनवीर अख्तर एक कुशल राजनेता और मिलनसार व्यक्ति थे। पूर्व सीएम जीतनराम मांझी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी तनवीर अख्तर के निधन पर गहरा शोक जताया है।

उनकी मौत पर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्याक्ष संजीव श्रीवास्तव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि तनवीर भाई के जाने से न सिर्फ जदयू को बल्कि पूरे अल्पसंख्यक समुदाय को भारी नुकसान हुआ है। तनवीर भाई बहुत ही नेक दिल के इंसान थे। इश्वर उन्हें जन्नत दे।

उनके नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती है। संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि जदयू के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ को उन्होंने नई ऊंचाई दी। मुस्लिम समुदाय ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में उनकी एक अलग पहचान थी।

आपको बता दें कि तनवीर अख्तर जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्र संगठन के अध्यक्ष भी रह चुके थे। JDU के ये दूसरे विधायक हैं जिनका कोरोना से निधन हो गया।

इससे पहले तारापुर के विधायक व एक दिन के शिक्षा मंत्री रहे मेवा लाल चौधरी की भी मौत कोरोना से हो गयी थी। तनवीर अख्तर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने की घोषणा खुद मुख्यमंत्री ने की है।

#BJP#JDU#NDA#RLSP#HUM#LJP#JAAP#LOCKDOWNBIHARcorona