मटन-पुलाव की पार्टी, ललन सिंह खुद परोसेंगे थाली, वेजिटेरियन के लिए भी खास इंतजाम

NEWSPR डेस्क। मुंगेर बिहार में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को मटन-पुलाव की पार्टी दी जा रही है। मुंगेर सांसद और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने इसका आयोजन किया है। वो खुद खाना परोसेंगे। पार्टी के एक नेता ने मीडिया को बताया कि महागठबंधन कार्यकर्ताओं के सम्मान में मिलन समारोह और भोज का आयोजन किया गया है। पोलो मैदान में भव्य पंडाल बनकर तैयार है। मुंगेर और जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन कार्यकर्ताओं के लिए रविवार को भोज का आयोजन किया गया है।

ललन सिंह के मटन-पुलाव पार्टी में 35 हजार लोगों के शामिल होने की बात बताई जा रही है। महागठबंधन के कार्यकर्ता पोलो मैदान में बने भव्य पंडाल में मटन-पुलाव खाने का लुत्फ उठाएंगे। साथ ही शाकाहारी लोगों के लिए पनीर की व्यवस्था भी होगी। ताकि उनको किसी तरह की परेशानी न हो। जिनको मटन खाना है, वो इसका लुत्फ उठाएंगे और जो शाकाहारी होंगे पनीर का मजा ले सकते हैं।

जेडीयू अध्यक्ष के इस मटन-पुलाव पार्टी के लिए बिहार के अलावा झारखंड से बकरे मंगाए गए। हाई प्रोफाइल पार्टी के लिए लोकल के साथ बाहर के भी खानसामा बुलाए गए हैं। पार्टी में परोसे जाने वाली थाली में किसी तरह की कोई कमी न रहे, इस बात का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

कहा जा रहा है कि मुंगेर सांसद और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह खुद थाली परोसेंगे। जेडीयू जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल के मुताबिक महागठबंधन कार्यकर्ताओं के सम्मान में सांसद की ओर से मिलन समारोह सह भोज का आयोजन किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह खुद भोजन परोसेंगे। इस कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री संजय झा के अलावा कई सीनियर नेता भी शामिल होंगे।

Lalan Singh himself will serve the plateMutton-Pulav partyspecial arrangements for vegetarians too