खगड़िया: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष का निधन, सड़क हादसे में संजय सिंह की मौत, होली की खरीददारी के लिए निकले थे

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खगड़िया के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (जिलाध्यक्ष) संजय सिंह का सड़क हादसे में निधन हो गया। संजय सिंह होली का सामान की खरीदारी करने निकले थे। इसी दौरान उनकी बाइक का ट्रक के साथ टक्कर हो गई। जिससे उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि संजय सिंह मिलनसार एवं मृदूभाषी थे। सामाजिक सरोकार से लंबे अर्से से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के खगड़िया जिलाध्यक्ष थे। मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के भी जिलाध्यक्ष थे। वहीं देश बचाओ अभियान से भी जुड़े रहे। संजय सिंह सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गये थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांसे ली। इधर निधन को लेकर जिले में शोक संवेदना दौर शुरु हो गया है।  जिले के सभी नेता और गण्यमान्य ने शोक प्रकट किया।

खगड़िया से राजीव की रिपोर्ट

Share This Article