नवादा के डीएम ने जलाशयों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

पटना डेस्क : नवादा में जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा ने झारखंड राज्य के कोडरमा से होते हुए बिहार राज्य की सीमा, रजौली प्रखंड के चित्रकोली प्रवेश प्वाइंट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रजौली प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, रजौली एवं कार्यपालक अभियंता बाढ़ प्रमंडल, को डायवर्सन को सुचारू रूप से करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने फुलवरिया डैम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सिंचाई प्रमंडल रजौली और कनीय अभियंता ने बताया कि फुलवरिया डैम का जल स्तर अधिकतम उॅचाई 6.43 फीट है। फुलवरिया जलाशय का जल स्तर वर्तमान में 5.69 फीट बढ़ा है।

उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी, अचंलाधिकारी एवं एसएचओ को निर्देश देते हुए कहा कि जल स्तर पर नियमित रूप से निगरानी रखें। साथ ही फुलवरिया जलाशय के उस पार स्थित टोला और गांवों के निरीक्षण कर 24 घंटे के अन्दर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। जिला पदाधिकारी नरहट प्रखंड के सेराज नगर भी निरीक्षण करने पहुंचे। सेराज नगर के डायवर्सन का निरीक्षण किया। वहां एक मीटर वाला ह्यूम पाईप डालने का कार्य किया जा रहा था। अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी, सहायक अभियंता बाढ़ प्रबंधन नवादा, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग, रजौली को नदी के जल स्तर एवं गति पर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।

dm visited flood areaflood in biharflood in nawadanavada dm