सि’र पर पि’स्टल सटाकर पड़ोसियों ने महिला से किया गैं’गरेप, वि’रोध करने पर बेर’हमी से पी’टा

NEWSPR डेस्क। बिहार की राजधानी पटना से सटे बिहटा से शर्मनाक वारदात सामने आई है। पड़ोस में रहने वाले तीन युवकों ने सिर पर पिस्टल सटाकर एक महिला का गैंगरेप कर दिया। इतना ही नहीं महिला ने विरोध किया तो उसे बदमाशों ने बेरहमी से पीटा। इसके बाद बेसुध हालत में उसे खेत में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं।

यह वारदात पटना जिले के बिहटा थाना इलाके की है। बीते शुक्रवार शाम जब पीड़िता शौच के लिए जा रही थी। तभी आरोपी महिला को खींचकर खेत में ले गए और हथियार के बल पर वारदात को अंजाम दिया। महिला के भाई की शिकायत पर बिहटा पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। बिहटा थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि फरार आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

26 साल की पीड़ित महिला की शादी कुछ साल पहले हुई थी। बीते कुछ दिनों से वह बिहटा स्थित मायके में रह रही है। परिजन के मुताबिक महिला शुक्रवार की शाम घर से शौच के लिए निकली। खेत में जाने के दौरान गांव के बधार में तीन लोगों ने महिला के सिर पर पिस्टल सटा दी। बाद में आरोपी उसे घसीटते हुए खेत में ले गए और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपितों ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की। वारदात के बाद महिला को बेसुध छोड़कर आरोपी फरार हो गए। बदहवास हालत में वह घर लौटी और परिजन को आपबीती बताई।

इसके बाद बिहटा थाने में शिकायत की गई। बाद में पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने महिला का बयान दर्ज करवा सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी महिला के पड़ोस में रहते हैं। उनका पहले से आपराधिक रिकॉर्ड भी है। आरोपी चोरी के मामले में जेल भी जा चुके हैं। पुलिस बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।

BIHAR POLICEBIHTA GANGRAPEbrutally beaten up for protestingNeighbors gang-raped the woman with a pistol on her headpatna crimepatna gangrapePATNA POLICESSP PATNA