मोतिहारी के महिला थाना में नवविवाहिता की मौत: 2 महीने पहले किया प्रेम विवाह, दहेज के लिए प्रताड़ना की शिकायत लेकर पहुंची थी थाना, जहर खाने से मौत की आशंका

NEWSPR डेस्क। मोतिहारी में पुलिस अभिरक्षा में नवविवाहता महिला की मौत से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक प्रेम विवाह के बाद नवविवाहिता को दहेज के लिए ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। जिसकी शिकायत लेकर लड़की श्रेया शर्मा शनिवार को पुलिस के पास पहुंची थी जहां से पुलिसकर्मियों द्वारा उसे महिला थाना भेज दिया गया। बताया जा रहा कि श्रेया शर्मा की पुलिस अभिरक्षा में तबियत बिगड़ने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी है। मौत का कारण जहर खाना बताया जा रहा है।

मृतक महिला श्रेया शर्मा जहानाबाद के अमरपुरा थाना के चक्रधमपुर गांव की निवासी है,जो करीब दो महिने पहले पूर्वी चम्पारण के गोविन्दगंज थाना मुडा गांव निवासी राहूल सिंह के साथ रांची में प्रेम विवाह किया था। विवाद करने के बाद दोनों रांची से घर मुडा रहने लगे थे। मुडा गांव में ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरु की और लड़की को प्रताड़ित करने लगे। जिससे परेशान होकर श्रेया शर्मा मोतिहारी नगर थाना में गुहार लगाने पहूंची जहां से उसे महिला थाना भेज दिया गया।

थाना में आवेदन लेने के बाद रात में उसे थाना में रखने का प्रयास किया गया,लेकिन उसकी तबीयत खराब होने पर पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गयी है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार महिला ने जहर खायी थी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी है।

जहानाबाद से पहुंची श्रेया की मां और बहन ने बताया कि वह ससुराल से परेशान थी लेकिन पुलिस ने ससमय सहयोग नहीं किया। जिसकारण उसने जहर खाया होगा। इसके साथ ही सदर अस्पताल में समुचित इलाज नहीं किया है। वहीं पुलिस उपाधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि थाना में आने के साथ ही श्रेया शर्मा की तबीयत खराब हो गयी।

जिसकी इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गयी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि उसने जहर खाया था या नहीं। उसके परिजन जहानाबाद से पहुंचे हैं,जिनके शिकायत पर ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

मोतिहारी से धर्मेंद्र की रिपोर्ट

BIHARCRIMEDAHEJMAHILA THANAMOTIHARINewspr livePOLICEsuicide