बाढ़ से नुकसान का जायजा लेने केंद्रीय टीम पहुंची पटना, बाढ़ नुकसान में राज्य ने केंद्र से मांगा 3781 करोड़

NEWSPR डेस्क। बिहार में बाढ़ के कहन से कई घर परिवार बर्बाद हो गए। जिसके कारण लोगों को काफी जान-माल का नुकसान हुआ है। इसी कड़ी में सोमवार को 6 लोगों की केंद्रीय टीम बाढ़ से हुए नकसान का मुआयना करने पटना पहुंची। उन्होंने राज्य सरकार के मुख्य सचिव एवं अन्य अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की है। इस बैठक में राज्य सरकार ने केंद्र से अभी तक के नुकसान के लिए 3781 करोड रुपए की मांग की है।

राज्य सरकार ने बाढ़ से हुए नुकसान के लिए एक प्रजेंटेशन केंद्रीय टीम को दिखाया। जिसमें बांध, सड़क एवं फसल के साथ हुए नुकसान की जानकारी टीम को दी गई। आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि टीम को सभी बातों से अवगत करा दिया गया है और टीम अभी एरियल सर्वे के लिए निकल रही है। वहीं सोमवार यानी आज केंद्रीय टीम दरभंगा रुकेगी और कल भागलपुर में दौरा करने के बाद राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ फिर बैठक करेगी।

वहीं बाढ प्रभावित 26 जिलो में से 16  जिलों में अभी भी बाढ़ की स्थिति गंभीर है। लोगों की हालत बाढ़ के कारण बद से बदतर हो गई है। सरकार द्वारा उन्हें आश्रित करने के लिए कैंप चलाए जा रहे। बाढ पीड़ितो के लिये राज्य सरकार ने सामुदायिक कीचन की भी व्यवस्था की है। जहां उन्हें भोजन भी दिया जा रहा। इसके साथ ही वैक्सीनेशन सेंटर भी बनवाये गये है। मुख्यमंत्री नीतीश लगातार बाढ ग्रस्त इलाका का सड़क और जल मार्ग के अलावा एरियल सर्वे भी कर रहे है और बाढ पीड़ितो से मिल भी रहे।

BIHAR FLOOD 2021bihar mein badhbihar newscentre team visits patnacm nitish kumarNewspr livepatna news