राजधानी में पिस्तौल के बल पर नाबालिग से दुष्कर्म, अभी तक नहीं हो सकी है गिरफ़्तारी

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ कॉपी खरीदने घर से निकली एक किशोरी को पिस्तौल के बल पर अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने जबरन उसकी मांग में सिंदूर भी भर दिया। आरोपी रेप का वीडियो जहां सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। वहीं उसके द्वारा मुंह खोलने पर उसे तथा परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।

शुक्रवार को आरोपी उसके घर में धमक पड़ा और धमकी देने लगा। पीड़िता की मानें तो आरोपी उज्जवल कांत अपराधी प्रवृत्ति का है। एक मामले में वह कुछ दिन पूर्व जेल से छूटा है। पीड़िता की ओर से इस मामले में शुक्रवार को महिला थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। वाकया रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपित की तलाश में जुट गई है।

पीड़िता के मुताबिक वह बीते 7 मार्च की देर शाम घर से कॉपी लेने के लिए निकली थी। रास्ते में आरोपी ने अपने चार साथियों की मदद से उसे जबरन कार में बैठा लिया। बाद में उसका हाथ-पैर बांध दिया और बाद में उसके साथ कार में ही उज्जवलकांत ने रेप किया। आरोपी ने दरिंदगी का वीडियो भी बनाया। यही नहीं जबरन उसकी मांग में सिंदूर भी भर दिया। दुष्कर्म के बाद वह दो दिन तक उसे अपनी बहन के घर में बंधक बनाये रहा।

शुक्रवार की सुबह छह बजे उसे घर छोड़ दिया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो, रेप और अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई। महिला थाना प्रभारी आरती जायसवाल ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल जांच कराने के बाद कोर्ट में 164 का बयान दर्ज करा दिया गया है।

पटना से विक्रांत की रिपोर्ट…

Share This Article