क्या है लोजपा में टूट की वजह, जेडीयू के आरसीपी सिंह ने एक-एक कारणों को गिनाया

लोजपा में टूट पर सियासत : लोजपा में बड़ी टूट हुई है। पार्टी के 5 सांसदों ने चिराग पासवान से अलग होने का मन बनाया है। इसमें उनके चाचा पशुपति पारस और चचेरे बाई प्रिंस राज भी शामिल हैं। लोजपा में टूट की खबर आते हि बिहार की सियासत में गर्मी आ गई। जेडीयू को चिराग पासवान के खिलाफ मौका मिल गया। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने चिराग पासवान पर जमकर निशाना साधा।

जो बाइयेगा वही काटियेगा : आरसीपी सिंह ने चिराग पास्वान को अस्पष्ट शब्दों में कहा कि, जो बाइयेगा वही काटियेगा। आरसीपी सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जो चिराग पासवान ने नीति अपनाई थी, उससे उनके पार्टी के लोग नाराज चल रहे थे। उन्होंने कहा कि लंबी राजनीति हमलोग का एजेंडा होता है। अपनी विचारधारा के साथ ही काम करते हैं। कोई सुबाह शाम विचारधारा बदलने की सोंच रखेंगे तो स्वभाविक है वो लंबी राजनीति नहीं कर सकते हैं।

बिना मेहनत का पद मिलता है तो ऐसे ही होता है : उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी किसके हाथ में थी, पार्टी को कौन नेतृत्व कर रहा था, और देख लिजिये चुनाव का परिणाम क्या आया। उन्होंने कहा कि बिना मेहनत के किसी को इतना बड़ा पद मिल जायेगा तो ऐसा ही होगा। आरसीपी सिंह ने इशारों ही इशारों ने चिराग पासवान पर निशाना साधा और कहा कि पद प्राप्त करना और उसे पचाना दोनों में बहुत अंतर है

सीनियर नेताओं को सम्मान नहीं देने का नतीजा : आरसीपी ने राम विलास पासवान की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने ही पार्टी की स्थापना की थी और एनडीए से उनके बेहतर संबंध थे, रामविलास पासवान के कारण ही पार्टी 40 में से 39 सीट जीती थी। उन्होंने कहा कि अब पार्टी टूट रही है। उन्होंने कहा कि आप किसी भी पद पर हों, आपको सहयोगियों को सम्मान देना ही पड़ेगा। चिराग पासवान का बिना नाम लिये आरसीपी सिंह ने कहा कि सीनियर नेताओं को सम्मान नहीं मिला, यही कारण है कि 5 सांसदों ने चिराग से दूरी बना ली।

BJPCHIRAG PASWANjduljpPASUPATI PARASPRINCE RAJRCP SINGH