दो पक्षों में गोलीबारी, रिटायर्ड जवान को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

NEWSPR डेस्क। पटना जिले के बाढ़ से एक बड़ी खबर आ रही है जहां दो पक्षों में गोलीबारी हुई है. जिसमे सेना से रिटायर्ड जवान गोली लगने से घायल हो गया है. जानकारी के अनुसार घायल रिटायर जवान के पैर में गोली लगी है।

आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल बाढ़ लाया गया, जहां प्रथम चिकित्सा के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। बाढ़ पुलिस गोलीबारी की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस ने अपराधियों की खोजबीन शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में जख्मी जवान के पुत्र ने कहा कि अभी उन्हें भी घटना की जानकारी मिली थी और वह अस्पताल आए हैं. उनके पिता के पैर में गोली मारी गई है।

BADHLATESTNEWSBADHNEWSBIHARNEWSGHAYALSENAJAWANKOLAGIGOLITODAYLETESTNEWS