किसान के घर में हथियार के बल पर डकैती, दहशत फैलाने के लिए गांववालों पर की पांच राउंड फायरिंग, गृहस्‍वामी समेत कई लोग बुरी तरह घायल

NEWSPR डेस्क। खबर सिवान से है। जहां डकैतों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। डकैतों ने सोमवार की देर रात एक किसान के घर में डकैती करते हुए जमकर उत्पात मचाया है। बताया जा रहा कि डकैतों ने 10 लाख के सामान की डकैती की है। इतना ही नहीं इस दौरान गांव के आधा दर्जन लोगों पर भी फायरिंग की है।ष जिसमें कई लोग घायल बताए जा रहे। जिनको इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।

घटना एमएच नगर थाना क्षेत्र के मेरही गांव की है। किसान दिनेश सिंह के घर में करीब 10 लाख की डकैती  हुई है। डकैतों ने के दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग की। डकैतों के हमले में गृहस्‍वामी समेत गांव के पांच लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज स्‍थानीय सामुदाय‍िक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में करने के बाद सिवान रेफर कर दिया गया। वहीं गृहस्‍वामी दिनेश सिंह के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उन्‍हें पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया है।

बताया जा रहा कि रात के 8 बजे के आसपास किसान बाहर चौकी पर बैठे थे। उनके साथ गांव के ही दो अम्य लोग भी थे। तभी एक दर्जन डकैत वहां आ धमके। जिसके बाद उन्होंने उत्पात मचाना चालू कर दिया। सभी के हाथों में हथियार थे। दिनेश सिंह को डकैतों ने घर में चलने को कहा। उन्होंने मना किया तो वे लोग उन्‍हें मारने-पीटने लगे। बंदूक की बट से हमला के कारण वे लहुलूहान हो गए। किसी तरह जान बचा कर वे गांव में घुस गए। इसी बीच डकैत उनके घर में घुस गए। पत्‍नी आरती देवी के साथ हथियार के बल पर सभी कमरों की तलाशी ली।

जेवरात व नकदी समेत करीब 10 लाख की संपत्ति लूट ली इस दौरान दिनेश सिंह की बेटी रंजना सिंह अपने दो छोटे बच्चों को लेकर एक कमरे में बंद हो गई और जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद गांव के लोग एकत्रित हुए। डकैतों ने दहशत फैलाने के लिए करीब पांच राउंड फायरिंग कर दी। इसमें पांच लोग घायल हो गए। इसके बाद मची अफरातफरी के बीच अपराधी पैदल ही उत्तर दिशा चंवर की तरफ भाग निकले। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद सूचना पर डीएसपी जितेंद्र पांडेय समेत कई थानों की पुलिस गांव पहुंची। जहां से सभी घायलो को इलाज के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से पूरा गांव दहशत में है।

सीवान से अभिषेक उपाध्याय की रिपोर्ट

BIHARCRIMENewspr liveSIWAN