रेखा पर सोना महापात्रा ने किया कटाक्ष, जानें अनु मलिक के बारे में क्या कुछ कहा

NEWSPR डेस्क। बॉलीवुड की मशहूर गायिका सोना महापात्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है। वह अपने गानों के अलावा सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से बोलने के लिए जानी जाती हैं। सोना महापात्रा अक्सर सोशल मीडिया पर खुलकर अपने बयान भी देती रहती हैं। अब उन्होंने हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री रेखा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

रेखा हाल ही में छोटे पर्दे के मशहूर और चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ का हिस्सा बनने की वजह से चर्चा में थीं। उन्होंने शो में पहुंचकर सभी कंटेस्टेंट और जजों के साथ काफी मस्ती भी की थी। वहीं सोना महापात्रा ने रेखा के इंडियन आइडल का हिस्सा बनने पर निराशा व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने सिंगर अनु मलिक को लेकर बड़ी बात बोली है। अनु मलिक की बात करें तो अनु मलिक मीटू मूवमेंट के जरिए यौन उत्पीड़न का आरोप झेल चुके हैं। जिसके चलते वह लंबे समय तक ‘इंडियन आइडल 12’ का हिस्सा नहीं रहे थे, लेकिन हाल ही में वह एक बार फिर से वह इंडियन आइडल में नजर आए थे।

गायिका सोना महापात्रा ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सोना महापात्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि, ‘सोशल मीडिया पर एक दुखद संगीत रियलिटी शो को बढ़ावा देने वाली एक अच्छी कलाकार और शानदार महिला रेखा को देखकर खुश हूं। निराशाजन क्यों? आप एक ऐसे शो को क्या कहेंगे जो एक मशहूर सीरियल यौन दरिदें और साल-दर-साल अपने पेरोल को खराब करता है? अनु मलिक, कभी भी एक हैशटैग के लायक नहीं है, #India’ वहीं गायिका के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी तरह-तरह के प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आपको बता दें कि हर मुद्दे पर बेबाकी से बोलने वाली सोना महापात्रा को हाल ही में जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। फटी जींस विवाद के सिलसिले में एक सोशल मीडिया पोस्ट करने के बाद सोना महापात्रा को इंस्टाग्राम पर जान से मारने तक की धमकियां दी गयीं, जिसके बाद सोना ने अपना कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है और इसकी शिकायत मुंबई पुलिस से की है।

पटना से स्वप्निल सोनल की रिपोेर्ट…

anumalikbollywoodmumbairekhasonamahapatra