एक करोड़ का लालच देकर राजधानी की नाबालिग के साथ पुजारी ने किया गंदा काम, फरीदाबाद मे दिया घटना को अंजाम, पीड़िता ने थाने में कराया मामला दर्ज

NEWSPR डेस्क। राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहाँ 17 वर्षीय युवती के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार एक पुजारी ने पटना की रहने वाली लड़की को 1 करोड़ रुपए का झांसा देकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि युवती एक गरीब परिवार से आती है जिसका लाभ उठाकर पुजारी ने उससे कहां की तुम्हें पटना से दिल्ली के फरीदाबाद आना होगा मैं एक खास पूजा करूंगा जिसमें तुमको करोड़ रुपए मिलेंगे।

जिसके बाद नाबालिग लड़की एक शातिर महिला के झांसे में आ गई। जब वह फरीदाबाद पहुची तो फरीदाबाद में पूजा के नाम पर पुजारी ने दो दिनों तक लगातार उसका रेप किया। बताया जा रहा हैं की रेप की यह घटना तो 1 से 3 मार्च के बीच की है। घटना के 24वें दिन यानी 28 मार्च को यह मामला पटना के राजीव नगर थाना पहुंचा। पीड़िता ने लिखित शिकायत थाना में की है। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग के साथ रेप की FIR दर्ज की।

बताया जा रहा है की इस पूरे प्रकरण में राजीव नगर थाना के तहत जय प्रकाश नगर रोड नम्बर 3 की रहने वाली प्रियंका नाम की एक महिला का रोल सामने आया है। पीड़ित लड़की का आरोप है कि प्रियंका ने ही उसे पूजा पर बैठने और रुपया का झांसा दिया था। इसके बाद ही वो अपनी एक लड़की दोस्त के साथ 27 फरवरी को पटना से ट्रेन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन गई। फिर वहां से बल्ला नाम का युवक दोनों लड़कियों को बनारस ले गया। यहां से प्रशांत नाम का युवक और उसके साथ करीब 7-8 लोग थे। जो 1 मार्च को बनारस से फरीदाबाद ले गए। वहां पहुंचने पर एक बाबा के घर में रखा। घर के अंदर में ही पूजा का स्थान बना हुआ था।

पूजा करने के नाम पर मुझे बैठाया गया। फिर कुछ खाने को दिया। इसके बाद वो अपने होश में नहीं थी। इसके बाद ही उसके साथ पुजारी ने उसका रेप किया। उसके बगल में ही नोटों की गड्डी रखकर उसका गन्दा वीडियो बनाया। लड़की के शरीर पर कपड़ा नहीं था। दो दिन तक पुजारी के पास उसे रखने के बाद वापस बनारस लाया गया। यहां से वो किसी तरह निकली और फिर अपनी जान बचा पाई। फिर पटना पहुंची। इसके बाद इसने प्रियंका को पूरी बात बताई तो उसने कहीं भी जाने और घटना के बारे में किसी को बताने से यह कहकर मना किया कि वो उसे रुपया दिलवा देगी। मगर, ऐसा नहीं हुआ।

पीड़िता का दावा है कि सोमवार को प्रियंका उस पर फिर से बनारस चलने को कह रही थी। उसके इसके लिए दबाव बना रही थी। इसके बाद ही वो राजीव नगर थाना कंप्लेन करने पहुंची। पीड़िता का आरोप है कि प्रियंका जिस्मफरोशी का धंधा चलाती है। गरीब परिवार की लड़कियां उसकी शिकार बनती हैं। फिलहाल राजीव नगर थाना की पुलिस ने सोमवार की देर रात को इस मामले में FIR दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुट गई।

bihar newsNABALIGpatna newsPATNA POLICEPUJARIRAJIV NAGAR THANARAPEtoday news