प्रेमी जोड़े को शरण देना महिला को पड़ा महंगा, मुखिया ने कर दी सरेआम पिटाई

NEWSPR डेस्क। सीवान से एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स दो महिलाओं की पिटाई करते नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो जीबी नगर थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव का है। जहां मुखिया ने 2 महिलाओं की जमकर पिटाई की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार एक महिला ने प्रेम विवाह किया और दूसरी महिला ने उसे अपने घर में रहने के लिए पनाह दी। जिसको लेकर मुखिया ने दोनों को पीट डाला। पिटाई का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया । जिसके बाद ये तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल प्रशासन ने इसपर कोई कार्रवाई नहीं की है।

सीवान से आशीष कुमार की रिपोर्ट

 

 

BIHARBIHARNEWSnewsprliveSIWAN