हथियारों का जखीरा बरामद, जाने किसको करनी थी डिलीवरी?

NEWSPR डेस्क। क्राइम ब्रांच ने मुंबई से एक शख्स को हथियार के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 10 कंट्री मेड अवैध पिस्टल बरामद किए है। क्राइम ब्रांच ने 10 पिस्टल के साथ साथ 12 मैगजीन बरामद भी किया है। क्राइम ब्रांच जांच कर रही है कि आखिर ये मुंबई में किसे वेपन्स सप्लाई करने आया था।

मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी डिटेक्शन अकबर पठान के मुताबिक आरोपी का नाम लखन सिंह चव्हाण है, वह मध्यप्रदेश के बरूवानी जिले का रहने वाला है। आरोपी की मध्यप्रदेश में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री तैयार की थी। जहां इसका पूरा परिवार इस बिजनेस में शामिल था। यह मध्‍य प्रदेश, गुजरात, मुंबई के साथ साथ कई राज्यों और शहरों में हथियार की सप्लाई करता था।

जांच में पता चला है कि लखन सिंह अपने घर में वेपन्स बनाता और बेचता था। इसका मामा भी इसके परिवार के साथ साथ इस बिजनेस में इसमें शामिल है। आरोपी लखन सिंह की उम्र महज 21 साल है, ऐसे में ये एक सालों से हथियारों की डिलिवरी भी खुद ही अलग-अलग शहरों में करता था। इसपर किसी को शक न हो इसके लिए यह अक्सर सड़क के रास्ते ही प्रायवेट गाड़ियों से आता और हथियार की सप्लाई करके वापस मध्यप्रदेश चला जाता।

यह इस बार भी हथियार सप्लाई करने किसी को आया था। आखिर कौन था मुंबई में ऐसा, जिसको इतने हथियार की जरूरत थी और क्या किसी को मारने की साजिश के तहत ये अवैध हथियार मंगाए गए थे इसकी जांच भी क्राइम ब्रांच कर रही है। क्राइम ब्रांच की टीम को विश्वशनीय सूत्रों से यह जानकारी मिली थी कि यह बड़े पैमाने पर हथियार लेकर मुंबई आ रहा है, किसी को डिलेवरी देने के लिए।

ARMSARRESTEDCRIMEGIRAFTARHATHIYARBARAMADmumbai