खूबसूरत साली का बसता घर जीजा को नहीं आया रास, जीजा ने की दिल दहलाने वाली वारदात, साली के पैर-हाथ बांधकर दी ऐसी मौत

NEWSPR डेस्क। शिवहर में एक जीजा साली के इश्क में इस तरह पागल हुआ कि साली का कहीं और विवाह होने उसे रास नहीं आया। जिसके बाद उसने अपनी ही साली को मौत के नींद सुला दिया। जानकारी के मुताबिक लड़की की शादी से पहले जीजा-साली का अवैध संबंध था। जिसके कारण यह हत्या हुई है। लड़की की साल 2018 में ही शादी हो चुकी थी। घटना तरियानी थाना क्षेत्र के मठ मसौली गांव का है।

बताया जा रहा कि साली की 2018 में शादी हो गई थी। जिसके बाद उसका जीजा उसे परेशान करता था। उसके साथ संबंध बनाए रखने के लिए फोर्स करता था। लड़की ने मना किया तो जीजा ने उसके पैर हाथ बांधे। उसे खूब मारा और गला दबाकर मार दिया। जिसके बाद साली के शव पर तेजाब डालकर उसे छुपाने की कोशिश की। इस मामले का जब खुलासा हुआ तो सनसनी फैल गई। ये आसपास के ग्रामीणों का कहना है।

लोगों ने बताया कि यह हत्या अवैध संबंध में की गई है। इसे लेकर मृतका के पिता धर्मपुर गांव निवासी हरेंद्र राय ने इसको लेकर पूर्व में ही तरियानी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।मृतका का नाम रिंकी देवी है। प्राथमिकी में पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर तेतरिया थाना क्षेत्र के फाजिलपुर निवासी अपने बड़े दामाद रितेश राय को आरोपित किया है। पिता ने बताया कि वह पिछले 4 मई के रात से ही गायब थी।

शनिवार रात दोनों घर से लापता थे। इसके बाद कई जगह खोजने के पर नहीं मिली। आखिर में तरियानी थाने में लापता होने की आवेदन दिया गया। इसी दौरान पता चला कि मक्के के खेत में एक महिला का शव पड़ा हुआ। मौके पर पहुंचा तो महिला का शव देख परिजन सन्न रह गए जिसके बाद लोगों की काफी भीड़ जुट गई। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही। इस मामले की छानबीन चल रही है।

BIHARCRIMENewspr liveSHEOHAR