अररिया में अमृत महोत्सव के अंतर्गत चलाए जा रहे पेन इंडिया अभियान के मेगा कैंप का आयोजन, कल्याणकारी योजनाओं को लेकर दिशा निर्देश

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। अररिया के टाउन हॉल में अमृत महोत्सव के अंतर्गत चलाए जा रहे हैं पेन इंडिया अभियान की एक कड़ी में मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में सरकार के सभी विभाग अपने-अपने कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और लोगों को इस योजनाओं से जोड़ने के लिए आवश्यक कागजातों के साथ अपना अपना स्टॉल लगाकर उपस्थित हुए।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एक ही जगह लोगों को सभी कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाते हुए उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना था ताकि लोग इसका अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।

अररिया के सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार धीरेंद्र कुमार ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार,अररिया एवं जिला प्रशासन के संयुक्त सहयोग से यह कैंप लगाया गया है और यह सफल हो। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को इसमें जोड़ा जा रहा है। सरकार की कल्याणकारी इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए अपने-अपने रुचियां दिखा रहे हैं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार का भी इस मेगा कैंप में अपना स्टॉल है। जहां पर पैनल अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वयं सेवक के सहयोग से नालसा के विभिन्न योजनाओं, जिला विधिक सेवा प्राधिकार में उपलब्ध नि:शुल्क विधिक सेवा सहायता संबंधी जानकारियां लोगों तक पहुंचाई जा रही है। इस कैंप में लोगों का आवेदन भी लिया जा रहा है और इस पर शीघ्र ही उचित कार्रवाई कर उनके समस्याओं का समाधान किया जायेगा।

अररिया से रविराज की रिपोर्ट

Share This Article