News PR Live
आवाज जनता की

चुनावी ड्यूटी पर जा रही आंगनबाड़ी सेविका की सड़क हादसे में मौत

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण मतदान जारी है। अलग अलग जगहों पर शाम के 6 बजे तक मतदान की प्रक्रिया होनी है. इसी बीच बक्सर जिले से सड़क दुघटना की खबर आई है, बताया जा रहा है आंगनबाड़ी सेविका की राजपुर में मौत हो गई।

घटना राजपुर विधानसभा चुनाव में उच्च विद्यालय राजपुर पूर्वी भाग पर ड्यूटी करने जा रही थी। आंगनबाड़ी सेविका माया देवी दुर्घटना की शिकार हो गई जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार यह बहुआरा गांव की रहने वाली है। यह अपने गांव से बाइक पर सवार होकर राजपुर जा रही थी। जैसे ही दैतरा बाबा पुल के पास पहुंची उसी समय विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से बचने का प्रयास किया।

तभी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। वह बाइक से नीचे गिर गई। जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में भर्ती कराया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए बक्सर रेफर किया गया। बक्सर ले जाने के क्रम में बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.