बुजुर्ग की हत्या के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस को दिया 48घंटे का एलिटमेटम

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना के ढेबहां में सोमवार को बाइक सवार अज्ञात अपराधियों द्वारा बुजुर्ग किसान राधे सिंह की गोली मारकर हत्या कर दिया था, जिसके बाद अब ग्रामीणों में आक्रोश है, इसी को लेकर मंगलवार को कई गांव के ग्रामीणों ने मृतक के दरवाजे पर पहुंचकर दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव का दाह संस्कार नहीं करने की घोषणा कर दी.

इधर जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री अजीत कुमार, डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद सहित स्थानीय पुलिस मृतक के दरवाजे पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया. वही पुलिस प्रशासन द्वारा बुधवार की शाम तक आरोपियों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन देने के बाद शव के दाह संस्कार की प्रक्रिया शुरू हुई.इधर मामले में पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि स्थानीय पुलिस बुधवार की शाम तक आरोपियों को गिरफ्तार करने में विफल होती है तो अगले दिन एसएसपी से मुलाकात के बाद सड़क जाम किया जाएगा. लगातार हो रहे अपराधी घटना को लेकर कहा कि अब समाज को ही अपनी सुरक्षा का भार उठाना होगा। पुलिस के भरोसे जान माल की सुरक्षा नहीं हो सकती है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article