इतिहास दोहराने आया एक और ‘नटवरलाल’, जमीन-फ्लैट के नाम पर की थी लगभग 50 करोड़ की ठगी, पुलिस ने किया ये काम

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ कदमकुआं थाना अंतर्गत एक नटवरलाल को गिरफ्तार किया है. आपको बता दें कि टॉप 10 नटवरलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार नटवरलाल पर जमीन फ्लैट के नाम पर करीब 50 करोड़ से अधिक की ठगी का आरोप है। वहीँ कदमकुआं थाने की पुलिस ने जालसाज पुनीत जैन को वैशाली से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के समय उसने चकमा देने की पूरी कोशिश की। लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका.

पटना का टॉप टेन जालसाज पुनीत जैन सिर्फ पटना के ही 2 दर्जन से अधिक लोगों को चपत लगा चुका है। वह राजधानी के पीरमुहानी इलाके में रहता है। कदमकुआं थानाध्यक्ष विमलेन्दु ने बताया कि पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार पुनीत जैन की पहचान पटना के टॉप 10 जालसाज के रूप में होता है। कदमकुआं समेत अन्य थानों की पुलिस उसे लंबे समय से तलाश रही थी। इसके जालसाजी के शिकार हुए लोगों ने कोर्ट में 15 शिकायतें दर्ज कराई हैं। पुनीत जैन पर धोखाधड़ी एवं ठगी के करीब 10 मामले दर्ज हैं। हाल ही में कोर्ट से उसके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ था। उसी केस में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। जालसाज की पत्नी के खिलाफ भी जालसाजी का मुकदमा दर्ज है।

पटना से विक्रांत की रिपोर्ट…

Share This Article