राबड़ी आवास पर फिर नोटिस, 10 सर्कुलर रोड बंगला अब मंत्री नंदकिशोर राम के नाम

10 सर्कुलर रोड बंगले का नया आवंटन, बिहार की राजनीति में बढ़ी हलचल

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को एक बार फिर पटना स्थित सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। भवन निर्माण विभाग ने इस बार आवास का आवंटन बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम के नाम कर दिया है, जिसके बाद राज्य की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।


भवन निर्माण विभाग द्वारा 29 मई को जारी आदेश के अनुसार 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगला अब मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित कर दिया गया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, नए आवंटी के नाम की वीवीआईपी नेमप्लेट लगाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और परिवार के अन्य सदस्य पिछले करीब दो दशकों से इस सरकारी आवास में रह रहे हैं। इससे पहले तत्कालीन सरकार ने राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड स्थित नया सरकारी बंगला आवंटित किया था, लेकिन लालू परिवार अब तक वहां शिफ्ट नहीं हुआ है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भवन निर्माण विभाग का कहना है कि यह फैसला पूरी तरह प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत लिया गया है। विभाग के अनुसार मंत्रियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों को उनके पद के अनुरूप श्रेणीबद्ध सरकारी आवास आवंटित किए जाते हैं और इसी नियम के तहत 10 सर्कुलर रोड का बंगला नंदकिशोर राम को दिया गया है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सरकारी आवासों का पुनः आवंटन कोई नई प्रक्रिया नहीं है और प्रशासनिक जरूरतों के अनुसार पहले भी ऐसे बदलाव होते रहे हैं। फिलहाल लालू परिवार दिल्ली में मौजूद है, लेकिन नोटिस जारी होने के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article