P.K नहीं थामेंगे कांग्रेस का दामन, सोनिया गांधी का ठुकराया प्रस्ताव, खुद सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे। बता दें कि उन्होंने कांग्रेस की हेड सोनिया गांधी का प्रस्ताव ठुकराते हुए इस बात का ऐलान किया है। बता दें कि कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बीते दिनों ही पीके के साथ कांग्रेस की लगातार बैठक हुई थी। जिसमें यह ऑफर दिया गया था। वहीं आज प्रशांत ने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।

प्रशांत किशोर ने आज ट्वीट करते हुए लिखा कि उन्हें कांग्रेस नेतृत्व की तरफ से पार्टी की सदस्यता लेने और चुनाव के लिए एक एंपावर्ड एक्शन ग्रुप की जिम्मेदारी संभालने का ऑफर दिया गया था लेकिन मैंने इसे अस्वीकार कर दिया है। उन्होंने लिका कि उनकी राय में कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन करने से बड़ा मकसद उनके पास है। किशोर का कहना है कि कांग्रेस पार्टी को और उसके नेतृत्व को समस्या की जड़ में जाना होगा और बदलाव की तरफ आगे बढ़ना होगा। तभी पार्टी बेहतर कर सकती है। पीके ने कहा कि कि कांग्रेस पार्टी में सामूहिक जवाबदेही तय करना बेहद जरूरी है।

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला ने भी ट्वीट में लिखा कि प्रशांत किशोर को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी में शामिल होने और उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने का प्रस्ताव दिया था लेकिन पीके ने इसे अस्वीकार कर दिया है। प्रशांत किशोर की तरफ से मिशन 2024 के लिए महत्वपूर्ण सलाह कांग्रेस पार्टी के पास आई है।

Share This Article