सिरफिरे आशिक ने लड़की को किया प्रपोज, नहीं मानी तो चला दी गोली, लड़की की जगह सड़क पर दूसरी महिला के पैर में लगी गोली

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आरा में एक सिरफिरे आशिक के प्रपोजल को मना करना लड़की को भारी पड़ गया। लड़की द्वारा प्यार से इंकार करने पर पागल आशिक ने लड़की पर गोली चला दी। वहीं गोली लड़की की जगह सड़क पर दूसरी ओर एक बुजुर्ग महिला को जा लगी। यह मामला चंदवा मोड़ के पास घटित हुआ जहां बीच सड़क पर प्यार का इंकर कर रही लड़की को आशिक ने गोली चलातृकर जान से मारने की कोशिश की।

वहीं इस घटना में एक 50 साल की पचैना बाजार गांव की रहने वाली महिला घायल हो गई। गोली चलने से चारो ओर अफरा तफरी का माहौल बन गया जिसके बाद महिला को लोगों ने पास के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका इलाज चल रहा।

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही नवादा इंस्पेक्टर अविनाश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू की। बता दें कि फायरिंग करने के बाद सरफिरा आशिक वहां से भाग निकला। जिसकी खोज की जा रही। इस मामले में लड़की से भी पूछताछ की गई है। घटना में घायल महिला के मुताबिक बीच सड़क पर एक लड़का और लड़की हाथापाई कर रहे थे। जिसके तुरंत बाद ही युवक ने गन निकाल कर फायरिंग कर दी और गोली उनके पैर में जा लगी।

Share This Article