अररिया में अक्षय नवमी पर महिलाओं ने आंवला पेड़ के नीचे पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। अररिया में अक्षय नवमी पर महिलाओं ने आंवला पेड़ के नीचे पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। अररिया के विभिन्न मंदिरों में महिलाओं ने आंवला पेड़ के नीचे पूजा अर्चना की। इस मौके पर पंडित कृष्ण कांत तिवारी ने बताया कि अक्षय नवमी के दिन आंवला पेड़ के नीचे भोजन कराने से सभी कष्ट दूर हो जाते है। आँवला पेड़ की परिक्रमा करने से सात जन्मों का कष्ट खत्म हो जाते है। उन्होंने कहा कि आज के दिन कुम्हर में गुप्त दान करने से सभी कष्ट खत्म हो जाते है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।

Share This Article