इंदिरा गांधी की जयंती आज, अररिया कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। देश के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर प्रदेश में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में अररिया के कांग्रेस कार्यलय में कार्यक्रम किया गया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आयरन लेडी के चित्र पर पुष्प आर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के जीवन तथा योगदान को याद किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसी महान विभूति को देश कभी नहीं भूलेगा। उनका त्याग एवम बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा।

Share This Article