कांबिंग ऑपरेशन में सशस्त्र सीमा बल को मिली बड़ी कामियाबी, हार्डकोर नक्सली को किया गिरफ्तार

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। बिहार के गया जिले से एक बड़ी खबर आ रही है. जहाँ सशस्त्र सीमा बल को बिहार विधान सभा चुनाव से पूर्व बड़ी कामियाबी मिली है जहाँ हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार कया है.

इसी क्रम में असिस्टेंट कमांडेंट श्री अभिषेक कुमार के नेतृत्व सशस्त्र सीमा बल बीबीपेसरा एवं धनगाई पुलिस के सहायक उप-निरीक्षक सुनील कुमार के सयुक्त कार्यवाही में हार्ड कोर नक्सली रूपलाल सिंह भोक्ता को अपने गाँव -कदल से बिहार विधान सभा के बहिष्कार करने का नक्सली पर्चा और साहित्य के साथ गिरफ्तार किया गया है।

वही पूछताछ के दौरान उसने अपने ग्रुप की अहम जानकारी व नीरू यादव, अमरजीत यादव जैसे कुख्यात नक्सलियों के बारे में जानकारी दी.

बिहार विधान सभा के चुनाव शांतिपूर्वक हो इसके लिए जवानों द्वारा अति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों के खिलाफ लगातार कांबिंग ऑपरेशन एवं एरिया डोमिनेशन चलाया जा रहा है। सशस्त्र सीमा बल बीबिपेसरा एरिया डोमिनेशन एवं कांबिंग ऑपरेशन के माध्यम से नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम किया जा रहा है।

एरिया डोमिनेशन एवं कांबिंग ऑपरेशन सशस्त्र सीमा बल लगातार करने से नक्सलियों में हड़कंप मचा हुआ है। लगातार ऑपरेशन करने से नक्सली के प्रभाव को जनता में कम किया जा रहा है।

गिरफ्तार नक्सली ने बताया की कदल, बरसौदी, देवनिया मे उसने बिहार विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का पर्चा लगातार चिपका रहा था तथा लोगो को आतंकित कर रहा था इसका आदेश उसे जोनल एरिया कमांडर लगातार दे रहा था.

उन्होंने यह भी बताया कि भोक्ता से पूछताछ में इस क्षेत्र के कई बड़े नक्सलियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है जिनका मकसद वोट का बहिष्कार तथा विधानसभा चुनाव को रक्तरंजित करना है रूपलाल भोक्ता के द्वारा प्राप्त जानकारी पर कई प्रमुख नक्सली के खिलाफ अति सघन अभियान चलाया जाएगा।

वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रूपलाल भोक्ता कि गिरप्तारी को आगमी बिहार विधान सभा चुनाव को देखते हुवे बहुत बड़ी कामयाबी बताई है तथा इसके लिए सशस्त्र सीमा बल को बधाई दी है.

Share This Article