अरुण जेटली की जयंती आज जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने किया नमन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आज अरुण जेटली की जयंती पर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने उन्हें याद करते हुए नमन किया है। बता दें कि अरुण जेटली अपने समय के एक प्रमुख नेता ही नहीं बल्कि भारत के कुछ खास वित्त मंत्रियों में से एक के तौर पर याद किए जाते हैं।

अरुण जेटली का जन्म 28 दिसंबर 1952 में दिल्ली के महाराज किशन जेटली और रतन प्रभा जेटली के घर में हुआ था। इनको केंद्रीय राजनीति के बेहद सशक्त नेता के तौर पर याद किया जाता है। इसके अलावा आपात काल (1975 से 1977) में जेलटी काफी सक्रिय रहे। 26 जून 1975 को सुबह-सुबह उन्होंने आपातकाल का विरोध करते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का पुतला जलाया था।

Share This Article