नाथनगर प्रशिक्षण शिविर में अश्विनी चौबे का संदेश: योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता

गांव-गांव, घर-घर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही असली सेवा है

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर (नाथनगर) स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री Ashwini Kumar Choubey पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।


जनकल्याण योजनाओं को लेकर दिया संदेश
प्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लोगों तक पहुँचना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने जनधन योजना, कृषि, सिंचाई सहित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनके प्रति लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर योजनाओं की जानकारी दें और उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


2047 के विकसित भारत लक्ष्य पर जोर
अश्विनी चौबे ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने इसे एक साझा राष्ट्रीय मिशन बताया। उन्होंने बिहार में केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय को विकास की गति बढ़ाने वाला बताया। भागलपुर के विकास की चर्चा करते हुए उन्होंने मरीन ड्राइव परियोजना और हवाई अड्डा निर्माण जैसी योजनाओं का उल्लेख किया।
कार्यकर्ताओं से मिशन मोड में काम करने की अपील
उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएँ पहले केवल कल्पना थीं, वे अब धरातल पर उतर रही हैं, जिससे क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।अश्विनी चौबे ने कार्यकर्ताओं से मिशन मोड में काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गांव-गांव और घर-घर जाकर योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुँचाना होगा। साथ ही उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बताते हुए जनता से लगातार जुड़े रहने की सलाह दी। भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article