News PR Live
आवाज जनता की

गुरु दक्षिणा के नाम पर लूटना चाहा अस्मत, मामला हुआ दर्ज, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। गुरु और शिष्य का कई किस्सा आपने सुना होगा। जिसमे एक शिष्य ने अपने गुरु द्रोणाचार्य को गुरु दक्षिणा में अपना एक अंगूठा काट कर दे दिया था. जिसका नाम था एकलव्य वहीं इस कलयुग में गुरु और शिष्या के रिश्ते को तार तार कर दिया। बताया जा रहा है कि पटना के एक सीनियर एडवोकेट पर इंटर्नशिप करने आई लॉ की स्टूडेंट ने रेप का आरोप लगाया है। लड़की ने बताया कि वो निरंजन कुमार के यहां इंटर्नशिप करती है। शुक्रवार देर रात निरंजन कुमार ने जबरदस्ती हाथ पकड़ लिया। वो मुझे बेडरूम में लेकर गए। कपड़ों के अंदर हाथ डालने लगे। मैंने मना किया तो बोलने लगे कि ये तो गुरु दक्षिणा है। मैं कैसे-जैसे वहां से बचकर भागी। पुलिस ने स्टूडेंट के बयान पर FIR भी दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने जिस सीनियर एडवोकेट को इस मामले में अपने कब्जे में लिया है, उनका नाम निरंजन कुमार है। फिलहाल इनसे पूछताछ चल रही है। देर रात को इस बात की पुष्टि सचिवालय के प्रभारी SDPO और डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर संजय कुमार ने की है। एनर्जी पार्क के पास गजाधर अपार्टमेंट है। इसके थर्ड फ्लोर पर सीनियर एडवोकेट के निरंजन एसोसिएट नाम से ऑफिस है। एक दिसंबर से ही पीड़िता यहां अपने एक दोस्त के साथ इंटर्नशिप कर रही है।

पुलिस को दिए अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार को इंटर्नशिप का आखिरी दिन था। सुबह में ही निरंजन कुमार ने कॉल किया था। उन्होंने जल्दी ऑफिस आने को कहा था। इस कारण सुबह 11:15 बजे वो पहुंच गई। उस वक्त वहां वो अकेली थी। कुछ देर बाद ही निरंजन कुमार उससे गंदी बात करने लगे। फिर रेप की कोशिश की। उस दरम्यान छेड़खानी की। जब वहां से भागने लगी तो उसके कपड़े तक खींचने की कोशिश हुई। इनकी खराब नियत को देख वह डर गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

घबराकर नीचे भाग आई। इसी दौरान पीड़िता ने अपने दोस्तों और 112 पर कॉल कर सूचना दी। तब ERSS और शास्त्री नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि जब वो ऑफिस पहुंची तो उसके दोस्त को सीनियर एडवोकेट ने किसी बहाने से नीचे भेज दिया। आरोप है कि निरंजन कुमार ने पहले जबरन अपने पास बिठा लिया। फिर दरवाजा बंद करने को कहा। जब आपत्ति जताई तो उन्होंने ने कहा कि आप बहुत खूबसूरत हैं। इसके बाद जबरदस्ती गले लगा लिया। आई लव यू बोलते हुए कहा- इसी कारण मैं आपको रोज देर तक ऑफिस में रोकता था।

पीड़िता ने पुलिस से कहा कि निरंजन कुमार ने जबरन मेरा हाथ पकड़ लिया। बगल के कमरे की तरफ ले जाने लगे, जो उनका बेडरूम है। जब काफी डर सहम गई तब एडवोकेट ने कहा – डरो मत, यही गुरु दक्षिणा है। इसके बाद पीड़िता ने घर से फोन आने की बात कही। वह फोन पर बात करने के बहाने बनाते हुए थोड़ा दूरी हटी और अपने दोस्तों को फोन किया। फिर वहां से भागकर नीचे चली गई।

अब इस मामले में पुलिस शनिवार को पीड़िता का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज करवाएगी। फिलहाल जांच के दरम्यान सीनियर एडवोकेट के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं। वैसे मामले की जानकारी होते ही पीड़ित स्टूडेंट के कॉलेज के कई स्टूडेंट्स एनर्जी पार्क के पास स्थित अपार्टमेंट के पास पहुंच गए। पीड़िता के दोस्तों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। इस बीच पुलिस भी आई और स्टूडेंट्स को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।

पुलिस मौके पर पहुंचकर निरंजन कुमार को उनके ऑफिस से ही हिरासत में ले लिया था। जब उन्हें थाना लाया गया तो उनके पक्ष में पैरवी करने वालों की भीड़ लग गई। थानेदार के मोबाइल पर देर रात तक पैरवी के लिए लगातार अलग-अलग लोगों के कॉल भी आ रहे थे।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.