बिहार: शादी के दो दिन बाद ही उजड़ गई मांग, भीषण सड़क हादसे में पति-बहनोई समेत तीन लोगों की मौत

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। नियति के आगे इंसान का बस नहीं चलता है। कुछ ऐसा ही मामला भागलपुर के मायागंज अस्पताल में देखने को मिला। जहां सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को इलाज के लिए लाया गया था। जिसमें दो की मौत हो गई। जबकि घटनास्थल पर ही एक महिला की मौत हो चुकी थी।

वहीं गंभीर रूप से घायल 2 लोगों का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में हो रहा है। दरअसल 2 दिन पहले झारखंड गोड्डा के माली थाना निवासी अनुज कुमार मंडल की शादी पथरगामा में हुई थी। कल जब वह अपनी नई नवेली दुल्हन को विदा करवाकर अपने घर लौटा। तो उसकी बहन की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद अनुज अपनी बहन सिंधु, बहनोई अनिल साहनी, बहनोई की बहन मंजू देवी , और भांजा धीरज को लेकर कार से भागलपुर आ रहा था।

इसी दौरान देर शाम रजौन के बभनगामा गांव के पास सामने से आ रहे तेज गति अनियंत्रित ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद कार में सवार सभी 5 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।  जिसमें मौके पर लड़का की बहन सिंधु देवी की मौत हो गई। इसके बाद सभी घायलों को आनन-फानन में भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान हाथ की मेहंदी का रंग उतरा भी नहीं था और लड़का अनुज कुमार और बहनोई की बहन मंजू देवी की मौत हो गई। वहीं शादी के घर में मातम पसर गया है।

रिपोर्ट-श्यामानंद सिंह भागलपुर

Share This Article